दरारों में झलक रहा भ्रष्टाचार! मंडी बोर्ड मद से बनी सीसी सड़क महीनेभर में ही उखड़ी..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़ – शासन की लाखों की राशि से बनाई गई सड़क घटिया निर्माण की भेंट चढ़ गई है। अमझर उपार्जन केंद्र में मंडी बोर्ड मद से निर्मित सीसी सड़क निर्माण का कार्य महज एक माह पूर्व ही पूरा हुआ था, लेकिन अब सड़क जगह-जगह फट चुकी है और कंक्रीट उखड़ने लगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया और तकनीकी मानकों की खुली अनदेखी की गई। सड़क पर 4 से 5 स्थानों पर गहरी दरारें आ चुकी हैं, जबकि कई जगहों पर कंक्रीट पूरी तरह उखड़ चुका है। किसानों ने बताया कि आने वाले दिनों में धान खरीदी के दौरान ट्रैक्टर व ट्रकों का भारी आवागमन शुरू होगा, जिससे सड़क पूरी तरह टूट जाएगी।

ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण की तकनीकी जांच कराई जाए तथा दोषी ठेकेदार और निगरानी करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण पुनः कराया जाए।

कलेक्टर की सख्त चेतावनी – घटिया निर्माण नहीं बर्दाश्त होगा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर संजय कन्नौजे पहले ही ठेकेदारों को चेतावनी दे चुके हैं कि किसी भी प्रकार का घटिया निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद सड़क निर्माण में अनियमितता सामने आना गंभीर सवाल खड़े करता है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है — क्योंकि एक महीने में सड़क का फटना और उखड़ना सीधे तौर पर भ्रष्टाचार और गुणवत्ता की अनदेखी को उजागर करता है।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...