87 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार…!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़। थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 87 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 दिसंबर 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ की टीम ने ग्राम हिर्री में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान महिला आरोपी राधिका सोनी, पति स्वर्गीय बनसलाल सोनी, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम हिर्री, के घर के आंगन से अवैध रूप से संग्रहित कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

तलाशी के दौरान
• 15-15 लीटर क्षमता के 5 प्लास्टिक जरीकेन में भरी 75 लीटर,
• 5-5 लीटर क्षमता के 2 प्लास्टिक जरीकेन में भरी 10 लीटर,
• 2 लीटर क्षमता की एक बोतल में भरी 2 लीटर,

कुल 87 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। साथ ही 04 नग इस्तेमाली सिल्वर गंज भी बरामद किए गए। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 20,400 रुपये बताई गई है।

इस मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 644/2025, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी महिला को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक, प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव, आरक्षक पुरूषोत्तम राठौर, मुकेश चंद्रा, योगेश कुर्रे, राधे निषाद एवं शकुंतला जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...