कांग्रेस में शक्ति संतुलन बरकरार, ताराचंद देवांगन की वापसी..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़।
लंबे इंतज़ार और संगठन में बनी असमंजस की स्थिति के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आखिरकार जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कांग्रेस ने एक बार फिर ताराचंद देवांगन पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है।

जैसे ही सूची जारी होने की खबर क्षेत्र में पहुंची, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। दिनभर ताराचंद देवांगन के निवास में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके पुनर्नियुक्ति को संगठन में स्थिरता व अनुभव आधारित नेतृत्व का महत्वपूर्ण संकेत बताया। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि देवांगन के नेतृत्व में संगठन ने हमेशा मजबूती पाई है और आगे भी पार्टी को नई दिशा मिलेगी।

ताराचंद देवांगन ने आलाकमान के प्रति जताया आभार
जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर ताराचंद देवांगन ने प्रदेश नेतृत्व व आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“संगठन हमेशा मेरी प्रथम प्राथमिकता रहा है। आने वाले समय में हमारा लक्ष्य पार्टी को और मजबूत करना तथा जिले में फिर से विधायक बनाने के संकल्प को पूरा करना है। अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना और निष्ठापूर्वक संगठन को मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी है।”

नई जिम्मेदारी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और संगठन एक बार फिर सक्रियता के साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार दिखाई दे रहा है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...