सारंगढ़ ब्रेकिंग — चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय तथा एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली प्रभारी कामिल हक के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण अप.क्र. 619/2025, धारा 303(2) BNS के तहत दर्ज मामले में आरोपी को पकड़ा।

📌 मामले का विवरण

प्रार्थी दिलीप कुमार साहू (33 वर्ष), निवासी कुम्हारी, ने 26 नवंबर 2025 की शाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह शराब भट्ठी कुशलनगर में अपनी मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो CG 04 HP 2305 खड़ी कर शराब लेने गया था। वापस लौटने पर वाहन मौके से गायब मिला।

शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अनिल मिश्रा (36 वर्ष), निवासी जुटमिल, को 29 नवंबर 2025 को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों सोहिल खान और बलदेव दास के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की हीरो पैशन प्रो (CG 04 HP 2305) को बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

👮‍♂️ कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

निरीक्षक कामिल हक, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह मार्को, अर्जुन पटेल, धनेश्वर उरांव, आरक्षक योगेश कुर्रे, सत्येंद्र बंजारे, सुरेंद्र पटेल, ओमचंद साहू, पुरसोत्तम राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...