किसानों की समस्याओं को लेकर भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन..!

खबर को शेयर करे।।।।

अपर कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को दी गई 5 सूत्रीय माँगें**

सारंगढ़-बिलाईगढ़।
किसानों से जुड़ी धान खरीदी व्यवस्था और अन्य गंभीर मुद्दों को लेकर भीम आर्मी जिला इकाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने सोमवार को अपर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि वर्तमान में कई सहकारी समितियों में शासन के निर्देशों का सही पालन नहीं हो रहा, जिसके कारण किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

भीम आर्मी ने ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगें रखीं—
1. समस्त सहकारी समितियों में सरकार द्वारा निर्धारित अनुसार ही धान खरीदी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अतिरिक्त तौल (ओवरलोड) पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए।
2. कई समितियों में मंडी प्रबंधकों द्वारा नियमों के अनुसार खरीदी नहीं की जा रही है—ऐसे मामलों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
3. सभी किसानों को सेवा सहकारी समितियों में पर्याप्त बरदाना (बोरे) उपलब्ध कराए जाएं।
4. किसानों के एग्री-स्टैक से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को शीघ्रतम समय में ठीक किया जाए।
5. रकबा संशोधन की प्रक्रिया को सरल बनाकर किसानों की समस्या तत्काल दूर की जाए।

भीम आर्मी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन और सरकार ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो जिला इकाई एवं किसान बंधु आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...