तालाब में मिला युवक का शव, 3 दिन से था लापता..!

खबर को शेयर करे।।।।

सरसीवा में मदरसा तालाब से बरामद हुआ अजय यादव का शव.

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसीवा नगर पंचायत से एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मदरसा तालाब में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 3 दिन से लापता चल रहे अजय यादव के रूप में हुई है, जो सरसीवा का ही स्थानीय निवासी था।

मिली जानकारी के अनुसार, अजय यादव बीते तीन दिनों से घर से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश में हर संभव प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आज सुबह तालाब में तैरता हुआ शव दिखने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सरसीवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में मामला डूबने से मौत का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने मृतक के मोबाइल, गतिविधियों और बीते तीन दिनों की पूरी स्थिति की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है। स्थानीय लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।

फिलहाल सरसीवा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...