कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में एनएच सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, सोमवार तक पूरा करने के दिए निर्देश

खबर को शेयर करे।।।।

पुलपुलियाओं पर मजबूत रेलिंग लगाने के निर्देश

दुकानों के बाहर रखे गए सामान को हटाने के लिए संयुक्त टीम द्वारा चालानी कार्रवाई करने के निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 दिसंबर 2025/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में सिटी कोतवाली थाना से भारत माता चौक तक राष्ट्रीय राजमार्ग (एन एच) के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान एनएच के एसडीओ एम के गुप्ता और नगरपालिका के सीएमओ भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सड़क की अत्यंत खराब स्थिति पर नाराज़गी जताते हुए आगामी सोमवार तक 5 दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क किनारे बने छोटे पुल-पुलियाओं पर दुर्घटना की संभावनाओं को देखते हुए तत्काल मजबूत रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, भारत माता चौक से आगे दुकानों के बाहर अतिक्रमण के रूप में रखे गए सामान को हटाने के लिए एसडीएम तहसीलदार और नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा चालानी कार्रवाई करने कहा गया है। कलेक्टर ने रेंजरपारा पुल के पास सफाई, बाबाकुटी पुल के पास झाड़-झाड़ी की सफाई एवं रेलिंग लगाने, तथा दानसरा रोड के पुल पर रेलिंग लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...