प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खुंटे ने ग्राम पंचायत कौवाताल में क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़ :सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कौवाताल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हरिनाथ खूंटे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आई टीमों ने भाग लिया, जिससे गांव में खेल उत्सव का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कौवाताल की सरपंच शशि प्रभा ओमसागर रौतिया ने की। उद्घाटन अवसर पर प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का विकास करता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जुगल तिवारी, डॉ. मुनीलाल अनंत, वीरेंद्र कुर्रे, ओमकार तिवारी, ग्राम पंचायत के पंचगण तथा आयोजन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया एवं प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की गई।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...