सड़क सुरक्षा को लेकर सारंगढ़ पुलिस की सराहनीय पहल, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़ -बिलाईगढ़ :-
जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिला पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। नए वर्ष के अवसर पर 1 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ भारत माता चौक, सारंगढ़ में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से.) के निर्देशन में किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा, एसडीओपी सारंगढ़ स्नेहिल साहू, यातायात पुलिस टीम, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों और उनसे बचाव के उपायों पर आधारित जागरूकता वीडियो प्रदर्शित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने एवं सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की।

यह सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान पूरे एक माह तक चलेगा। अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक, बाजार, स्कूल एवं कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, पाम्पलेट वितरण, पोस्टर प्रचार तथा मोटरसाइकिल हेलमेट रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिला पुलिस का यह प्रयास सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...