छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, सेजेस स्कूल के प्राचार्य एल.पी. पटेल पर गंभीर सवाल..!

खबर को शेयर करे।।।।

बोर्ड परीक्षा नजदीक ,सिर्फ स्थानांतरण या होगी कठोर कार्यवाही ..?

SARANGARH-BILAIGARH :


सेजेस पीएम श्री स्कूल (स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय) सारंगढ़ के प्राचार्य एल.पी. पटेल पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। बोर्ड परीक्षा नजदीक होने के बावजूद विद्यालय में उत्पन्न अव्यवस्था और प्रशासनिक मनमानी ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।

छात्रों और पालकों द्वारा की गई शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एल.पी. पटेल को प्राचार्य पद से हटाकर अन्यत्र संलग्न कर दिया है। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह कार्रवाई पर्याप्त है या फिर मामले की गंभीरता को देखते हुए कठोर कदम उठाए जाएंगे

जाँच में आरोपों की पुष्टि,कलेक्टर की कार्यवाही

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने, छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार और स्कूल प्रबंधन में गंभीर अनियमितताओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी। विभागीय जांच में शिकायतों की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर ने आदेश जारी कर एल.पी. पटेल को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए शासकीय हाई स्कूल दानसरा में अस्थाई रूप से संलग्न कर दिया।

कलेक्टर के आदेश के अनुसार, विद्यालय का समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रभार वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती अभय बैरागी को सौंपा गया है। यह आदेश 10 फरवरी 2026 से प्रभावी हो चुका है।

पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप…!

जानकारी के अनुसार, एल.पी. पटेल पर पूर्व में भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। वे जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी रह चुके हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या उन्हें केवल स्थानांतरण देकर अभयदान दे दिया जाएगा, या फिर छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मामले में कठोर विभागीय कार्रवाई होगी?

अभिभावकों में आक्रोश ,प्रशासन पर नजर

बोर्ड परीक्षा नजदीक होने के कारण अभिभावकों में गहरी चिंता है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो छात्रों के भविष्य पर इसका सीधा असर पड़ेगा। अब सभी की नजर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पर टिकी है कि क्या मामले की गहराई से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी या मामला यहीं समाप्त कर दिया जाएगा।

Latest
भीम आर्मी ने निकाली ‘पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा’, 4 पंचायतों में सौंपा ज्ञापन..! रवि तिवारी बने सारंगढ़–बिलाईगढ़ भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी..! जिला कलेक्टर ने की ‘अंतस भीतरी’ की सराहना, युवाओं के लिए बताया प्रेरणादायक कृति..! सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बदहाल सड़कों को बजट 2026-27 में मिली बड़ी सौगात..! सारंगढ़ जिला प्रेस क्लब को मिली भूमि, भूमि पूजन के साथ भवन निर्माण की तैयारी शुरू..! 84,058 किसानों को मिलेगा धान बोनस: 28 फरवरी को बिलासपुर से खातों में आएंगे 32.37 करोड़ रुपए 25 एकड़ में अमरूद उत्पादन परियोजना को मिली रफ्तार, 5 हजार वीएनआर पौधों का रोपण पूर्ण..! रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर घोटाले का आरोप, फर्जी GST बिलों से लाखों की निकासी! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर जिलेभर में हितग्राही व स्वच्छता वॉरियर्स का सम्मान, युवा मो... छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, सेजेस स्कूल के प्राचार्य एल.पी. पटेल पर गंभीर सवाल..!