मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर जिलेभर में हितग्राही व स्वच्छता वॉरियर्स का सम्मान, युवा मोर्चा ने चलाया सेवा अभियान

खबर को शेयर करे।।।।

SARANGARH-BILAIGARH

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ द्वारा पूरे जिले में सेवा, सम्मान एवं जनसंपर्क से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा।

यह आयोजन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरीहा के दिशा-निर्देश एवं जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिले के सारंगढ़, सरसीवा, भटगांव, बिलाईगढ़, पवनी, सालार, कोसीर, भेड़वन-गुड़ेली, बरमकेला, सरिया, लेंधरा सहित 12 मंडलों में “हितग्राही सम्मान समारोह” और “स्वच्छता वॉरियर्स सम्मान कार्यक्रम” आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें पुष्पगुच्छ, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए आमजन से संवाद भी किया।

विशेष रूप से स्वच्छता कर्मियों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। स्वच्छता के क्षेत्र में उनके समर्पण और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें “स्वच्छता वॉरियर्स” की संज्ञा दी और उनके योगदान को नमन किया।

जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। उनके जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाते हुए युवा मोर्चा ने समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...