छत्तीसगढ़ : नगरीय निकाय चुनाव से पहले सरपंच प्रत्याशी की मौत, सड़क हादसे में गंवाई जान ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News in Hindi : हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. देवभोग पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और BNS की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Chhattisgarh Nagar Nikay Chunav : एक तरफ छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव होने वाले हैं, वहीं… दूसरी तरफ चुनावों से पहले गरियाबंद से बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल,  गुरुवार को गरियाबंद ज़िले में एक सड़क हादसा हो गया… जिसमें कोड़की पारा पंचायत की प्रत्याशी सरपंच की मौत हो गई. मृतक महिला का नाम कुसुमा चंद्राकर (56) है. कुसुमा साहस खोल की रहने वाली थी.  कुसुमा के पति देवानंद चंद्राकर अपनी पत्नी को बाइक पर बिठाकर ओडिशा की ओर जा रहे थे. तभी मोड़ पर दूसरी तरफ से एक तेज़ रफ्तार ट्रक आ गया. ट्रक को आता देखकर देवानंद ने बाइक धीमी करने की कोशिश की, लेकिन बाइक अनियंत्रित हो गई. कुसुमा अचानक बाइक से गिर गईं और ट्रक का अगला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे ने गांव में चुनावी हलचल को मातम में बदल दिया. मामला देवभोग थाने का है

पुलिस करेगी मामले की जांच
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. देवभोग पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और BNS की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि ये एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है.  अभी तक इसमें साजिश की कोई बात सामने नहीं आई है ।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...