रवि तिवारी बने सारंगढ़–बिलाईगढ़ भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़–बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वर्तमान में भाजपा नगर मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यरत रवि तिवारी को सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है। रवि तिवारी लंबे समय से संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों, अभियानों तथा जनसंपर्क गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

जिला भाजपा नेतृत्व ने उनके अनुभव, समर्पण और संवाद क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद रवि तिवारी ने शीर्ष नेतृत्व तथा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार उनकी प्राथमिकता रहेगा।

उनकी नियुक्ति पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सारंगढ़ के पत्रकारों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...