भीम आर्मी ने निकाली ‘पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा’, 4 पंचायतों में सौंपा ज्ञापन..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़–बिलाईगढ़। भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ जिला इकाई सारंगढ़–बिलाईगढ़ के तत्वावधान में पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। यह यात्रा जिला उपाध्यक्ष अमित जायसवाल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सलोनी से प्रारंभ हुई।

यात्रा सलोनी से निकलकर गाताडीह, लेंध्रा और चांटीपाली सहित चार पंचायतों तक पहुंची, जहां पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर संबंधित पंचायतों के सरपंचों को ज्ञापन सौंपा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलन प्रसाद साहू तथा प्रदेश महासचिव तुलेश दास महंत उपस्थित रहे। इसके अलावा भीम आर्मी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछड़ा वर्ग समाज के संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सरपंचों को सौंपे गए ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्य व केंद्र सरकार के मंत्रियों, पिछड़ा वर्ग आयोग, राज्यपाल, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को भी भेजी जाएगी, ताकि इन मुद्दों पर संसद और विधानसभा में चर्चा हो सके।

ज्ञापन में ओबीसी की जातिवार जनगणना कराने, छत्तीसगढ़ में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने, पंचायत एवं नगरीय निकायों में आरक्षण बहाल करने, शिक्षा संस्थानों में ओबीसी छात्रों के लिए सीट और हॉस्टल की व्यवस्था, न्यायालयों में जजों के पदों पर आरक्षण, निजी क्षेत्र में आरक्षण तथा लंबित बैकलॉग भर्तियों को पूरा करने सहित कई मांगें प्रमुख रूप से शामिल हैं।

संगठन ने कहा कि जब तक पिछड़ा वर्ग समाज को उसका संवैधानिक अधिकार नहीं मिलता, तब तक इस तरह के जनजागरण अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...