जिला कलेक्टर ने की ‘अंतस भीतरी’ की सराहना, युवाओं के लिए बताया प्रेरणादायक कृति..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़। चर्चित पुस्तक “अंतस भीतरी” की एक प्रति जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे को भेंट स्वरूप प्रदान की गई। इस अवसर पर लेखक और कलेक्टर के बीच पुस्तक की विषय-वस्तु, उसके सामाजिक सरोकारों तथा युवाओं में उसकी उपयोगिता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसी रचनाओं की आवश्यकता है, जो युवा पीढ़ी को सकारात्मक सोच, आत्ममंथन और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में प्रेरित करें।

उन्होंने विशेष रूप से इस बात की प्रशंसा की कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े एक युवा लेखक द्वारा इस स्तर की चिंतनशील एवं सार्थक रचना प्रस्तुत करना साहित्य जगत के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। इसे ग्रामीण प्रतिभा की सशक्त अभिव्यक्ति बताते हुए उन्होंने लेखक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह अवसर न केवल लेखक के साहित्यिक सफर के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि इसने यह भी सिद्ध किया कि प्रतिबद्ध लेखनी और सशक्त विचार किसी भी पृष्ठभूमि से निकलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन सकते हैं।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...