सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिली बड़ी सौगात, युवा कौशल विकास भवन निर्माण को मिली स्वीकृति…!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण के अवसरों को लेकर लंबे समय से उठ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के प्रयासों से जिले में युवा कौशल विकास प्रशिक्षण भवन निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।

संजय पांडेय ने मुख्यमंत्री विषणु देव साय को ज्ञापन सौंपकर जिले के युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

इस भवन के निर्माण से जिले के युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार के लिए प्रशिक्षण लेने का बड़ा अवसर मिलेगा। यहां विभिन्न तकनीकी और कौशल आधारित कोर्स संचालित होंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर ही युवाओं को बेहतर करियर बनाने में मदद मिलेगी।

संजय भूषण पांडेय ने कहा कि – “यह भवन जिले के युवाओं के भविष्य की नींव साबित होगा। कौशल विकास प्रशिक्षण से युवा आत्मनिर्भर बनेंगे और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ेंगे।”

जिला प्रशासन ने भी भवन निर्माण के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है और संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र जारी कर दिया गया है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...