मनोज बसन्त बने भाजपा अजा मोर्चा के भेड़वन–गुड़ेली मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़–बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल की अनुशंसा और अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के मार्गदर्शन में अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र रात्रे ने नई टीम का ऐलान किया है। इस कार्यकारिणी में मनोज बसन्त को भेड़वन–गुड़ेली मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी के अनुसार यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में की गई है। साथ ही संभाग प्रभारी रामू रोहरा और जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल के निर्देशों का पालन करते हुए जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

मनोज बसन्त को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। समर्थकों का कहना है कि उनकी सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव से मंडल स्तर पर पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन का विस्तार गांव-गांव तक होगा।

अपनी नियुक्ति पर मनोज बसन्त ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...