रोमांचक मुकाबले में सरायपाली बना वेटरन कप चैंपियन, बिनोद भारद्वाज ने किया सम्मान..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़। सारंगढ़ में आयोजित वेटरन कप ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सीज़न-01 का फाइनल मुकाबला सारंगढ़ और मध्य सरायपाली के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सरायपाली की टीम ने 8 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में सरायपाली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 148 रन बनाए और सारंगढ़ टीम को 149 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सारंगढ़ टीम ने शानदार प्रयास किया, लेकिन 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी और मैच 8 रन से हार गई।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर सीएससीएस अध्यक्ष संतोष पांडे, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामनाथ सिदार, पीटीआई जिला अध्यक्ष फकीरा यादव, क्रिकेट कोच त्रिलोक मैत्री, मंडल अध्यक्ष राजू यादव, मंडल अध्यक्ष अश्वनी चंद्रा, गोलू चंद्रा सहित सारंगढ़ वेटरन खिलाड़ीगण एवं सरायपाली वेटरन खिलाड़ीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...