CG BREAKING: सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 30-40 मजदूर झुलसे, कई गंभीर..!

खबर को शेयर करे।।।।

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला में मंगलवार दोपहर बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। Vedanta Limited के पावर प्लांट में अचानक बॉयलर ब्लास्ट हो गया, जिससे करीब 30 से 40 मजदूर झुलस गए। इनमें कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार घटना डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित पावर प्लांट में दोपहर करीब 2 बजे हुई। उस समय प्लांट में नियमित रूप से काम चल रहा था, तभी अचानक बॉयलर फट गया। धमाके के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कई मजदूर झुलस गए।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में घायल मजदूरों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

राहत-बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। राहत-बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और प्लांट प्रबंधन से भी जानकारी ली जा रही है।

प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

खबर अपडेट की जा रही है…

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...