बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी की बड़ी जीत, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न…!

खबर को शेयर करे।।।।

BILAIGARH ,04 मई 2026 |
विधानसभा चुनाव 2026 के घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। विशेषकर पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए 294 में से 206 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं असम में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार बहुमत के साथ वापसी करते हुए 126 में से 99 सीटों पर विजय प्राप्त की। इसके अलावा पुडुचेरी में भी बीजेपी समर्थित एनडीए गठबंधन ने जीत हासिल की।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही बिलाईगढ़ क्षेत्र के पवनी में बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। सोमवार रात बस स्टैंड के पास युवा मोर्चा के महामंत्री धनेश्वर साहू और नगर पंचायत पवनी के पार्षद करन साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर पार्षद करन साहू ने कहा कि यह जीत “मोदी मैजिक” और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि लंबे समय से चल रहे शासन के खिलाफ जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस जीत में छत्तीसगढ़ से गए नेताओं की रणनीति की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद नंदलाल साहू, वार्ड क्रमांक 11 के राजेश चौहान, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पंकज दास, कार्यकर्ता यज्ञ कुमार, मीडिया प्रभारी रोशन दास, सतीश साहू, जयंत साहू, राजकमल यादव, देवराज साहू, ललित साहू, छोटू साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...