समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को दी व्हील चेयर और ट्राइसाइकिल

खबर को शेयर करे।।।।


समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को दी व्हील चेयर और ट्राइसाइकिल

सारंगढ़ बिलाईगढ़
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 दिसम्बर 2024/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर दिव्यांगजनों के बाधारहित आवागमन हेतु बिलाईगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत जमगहन निवासी दिव्यांग बुधियारिन बाई को ट्राइसाइकिल और ओम प्रकाश साहू को व्हील चेयर का वितरण जनपद अध्यक्ष के प्रतिनिधि बोधीलाल कत्थकार के साथ जनपद पंचायत सदस्य भरत लाल साहू एवं लक्ष्मीधर यादव द्वारा किया गया। उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी ने दोनों दिव्यागजनों को शुभकामनाएं दी। सहायक उपकरण मिलने पर दिव्यागजनों ने समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज शिक्षा संगठक गजेंद्र साहू और तकनीकी सहायक मनोज हिरवानी उपस्थित रहे।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...