सारंगढ़ में कल लगेगा जनजातीय हैंडीक्राफ्ट मेला, कारीगरों को मिलेगा प्रदर्शन और बिक्री का अवसर..

खबर को शेयर करे।।।।

SARANGARH BILAIGARH :- जनजातीय गरिमा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा 22 मई 2026 को सारंगढ़ में जनजातीय कारीगर हैंडीक्राफ्ट मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह मेला साहू धर्मशाला परिसर, रानीसागर सारंगढ़ में प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

मेले में जिले के जनजातीय कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य जनजातीय कारीगरों को अपने उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराना तथा उनकी कला को प्रोत्साहन देना है।

आयोजकों द्वारा जनजातीय वर्ग के कारीगरों को मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। मेले में भाग लेने वाले कारीगरों को अपने साथ जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य किया गया है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...