छॉलीवुड सुपरस्टार शेखर सोनी पहुंचे सारंगढ़, नई फिल्म ‘भुंईया’ का पोस्टर रिलीज…!

खबर को शेयर करे।।।।

माटी ,संघर्ष और सामाजिक संदेश पर आधारित फिल्म जल्द होगी सिनेमाघरों में प्रदर्शित

SARANGARH :- छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के चर्चित अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक शेखर सोनी अपनी आगामी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भुंईया’ के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में सारंगढ़ पहुंचे। इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने फिल्म का आधिकारिक पोस्टर जारी किया और फिल्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

छॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म मोर छंइहा भुंईया से लोकप्रियता हासिल करने वाले शेखर सोनी इस नई फिल्म में बतौर निर्माता, निर्देशक और मुख्य अभिनेता नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि ‘भुंईया’ छत्तीसगढ़ की माटी, जंगल और अपनी जमीन को बचाने के संघर्ष की कहानी को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करेगी।

24 कैरट एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में एक्शन, ड्रामा और सामाजिक सरोकारों का समावेश देखने को मिलेगा। फिल्म का संगीत जगजीत सिंह बब्बी ने दिया है, जबकि गीतों की रचना शेखर सोनी और पूर्णिमा सोनी ने की है। फिल्म के सह-निर्माता के रूप में शेखर देवांगन एवं लक्ष्मण पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

प्रेस वार्ता के दौरान शेखर सोनी ने विश्वास जताया कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफल होगी और हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगी। पोस्टर पर अंकित “आपके नजदीकी सिनेमाघरों में जल्द आ रहा है” संदेश ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

फिल्म के पोस्टर रिलीज के अवसर पर स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों एवं सिनेमा प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...