उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा व आवास

खबर को शेयर करे।।।।

SARANGARH BILAIGARH :- आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व नाम जवाहर उत्कर्ष योजना) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है।

योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थी, जहां वे वर्तमान में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हैं, उसी विद्यालय में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

प्रवेश हेतु चयन के लिए 5 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जिला एवं विकासखंड स्तर पर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

उत्कर्ष योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा, आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाती है।

पात्रता शर्ते :-

  • विद्यार्थी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का मूल निवासी हो।
  • छत्तीसगढ़ राज्य के मान्य अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित हो।
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • पालक की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी ग्रामीण क्षेत्र स्थित विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।

ये विद्यार्थी होंगे अपात्र

ये विद्यार्थी होंगे अपात्र :-

ग्राम पंचायत मुख्यालय, जनपद पंचायत, नगर पंचायत, नगरपालिका एवं नगर निगम क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं होंगे।

शिक्षा विभाग ने पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा करने की अपील की है, ताकि वे इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...