कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार…!

खबर को शेयर करे।।।।

दहिदा और रिवापार में अलग अलग कार्यवाही ,शराब बनाने का सामान भी बरामद

SARANGARH BILAIGARH :- जिले की कोसीर पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। एक आरोपी के पास से शराब बनाने में उपयोग होने वाला सामान भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई ग्राम दहिदा में की गई, जहां रामदयाल बनज (37 वर्ष), पिता बरत राम बनज के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।

वहीं दूसरी कार्रवाई ग्राम रिवापार में की गई, जहां संजय जोल्हे (20 वर्ष), पिता फुलसाय जोल्हे के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।

कोसीर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...