महतारी वंदन की राशि से दुलेश्वरी साहू ने आटा चक्की खरीद, शुरू की स्वरोजगार

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 दिसंबर 2024/सुशासन का 1 साल में जिले के बिलाईगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुतिउरकुली की रहने वाली दुलेश्वरी बाई साहू ने महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर अपनी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव किया है। दुलेश्वरी को इस योजना के तहत 1,000 रुपये की सहायता राशि मिली, जिसे उन्होंने समझदारी से उपयोग किया और अपने परिवार के आर्थिक स्थिति को सुधारने का एक बड़ा कदम उठाया। दुलेश्वरी ने इस धनराशि को अन्य छोटी बचतों के साथ मिलाकर अपने घर में एक आटा चक्की मशीन खरीदी। इस मशीन से उन्होंने न केवल अपने परिवार की जरूरतों को पूरा किया, बल्कि गांव में सेवा प्रदान करके अतिरिक्त आय का स्रोत भी शुरू किया। इस आटा चक्की के जरिए दुलेश्वरी बाई अपने गांव के लोगों के लिए ताजा और गुणवत्तापूर्ण आटा उपलब्ध करा रही हैं। इसका सीधा असर उनकी आमदनी और परिवार की आर्थिक स्थिति पर पड़ा। अब वे न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा भी बन चुकी हैं। दुलेश्वरी बाई ने महतारी वंदन योजना और राज्य सरकार की पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रही है। दुलेश्वरी बाई ने अपनी जिंदगी में सरकारी योजनाओं का सही और सार्थक उपयोग कैसे किया जा सकता है, इसका प्रमाण दिया है। उनकी मेहनत और संकल्प ने उन्हें अपने परिवार और समाज में सम्मान दिलाया। यह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो अपनी पारिवारिक स्थिति को आर्थिक रूप से संबल देने के लिए प्रयासरत हैं। महतारी वंदन योजना ने न केवल दुलेश्वरी की आर्थिक स्थिति सुधारी, बल्कि स्वरोजगार की शुरुआत की है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...