
सारंगढ़। सारंगढ़ विद्युत ठेकेदार संघ के जिला अध्यक्ष राजेश भारद्वाज को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजधानी रायपुर में 30 अगस्त 2025 को आयोजित विद्युत ठेकेदार कल्याण संघ छत्तीसगढ़ की बैठक में सर्वसम्मति से देवेश वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष तथा राजेश भारद्वाज को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सारंगढ़ क्षेत्र में हर्ष की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, प्रदेश प्रतिनिधि सूरज तिवारी, जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज, पूर्व सभापति जिला पंचायत अनिका भारद्वाज, प्रखर वक्ता गोल्डी नायक, कमल यादव, राकेश जाटवर, अश्वनी चंद्रा, राजू यादव, सतीश श्रीवास, राकेश तिवारी, सुनील वारे, रमेश खूंटे, नारद भारद्वाज, सिद्धू खूंटे, महेश नायक, रामनाथ सिदार, मितेंद्र यादव, शोभन साहू, नरेश चौहान, हेमंत चंद्रा, राजेंद्र वारे, सागर दिवान, वशीम खान, सुगम निराला, तारकेश्वर टांडेल, प्रमोद पटेल, लोकेश पटेल, युगेश पटेल, विमल रात्रे, भुनेश्वर पटेल, करिया पटेल, अक्षय पांडे समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और साथियों ने शुभकामनाएं दी।
प्रदेश स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी से न सिर्फ राजेश भारद्वाज का सम्मान बढ़ा है, बल्कि सारंगढ़ क्षेत्र का भी गौरव बढ़ा है।

