एसपी आञ्जनेय वार्ष्णेय ने एनएसएस शिविर में युवाओं को प्रेरित किया

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 24 अक्टूबर 2025/ भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश अनुसार आदर्श ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंद की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्रधानपुर में किया गया है। इस शिविर में पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उनके आगमन से पूरे शिविर में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण बन गया।

मुख्य अतिथि एसपी वार्ष्णेय ने अपने उद्बोधन में “डिजिटल इंडिया” के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल साधनों का सही उपयोग कर भारत को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नैतिक मूल्यों तथा जैविक खेती के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

एसपी वार्ष्णेय ने कहा कि देश में बढ़ रही अजैविक खेती से पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है। इसलिए युवाओं को जैविक खेती अपनाकर हरित भारत के निर्माण में सहयोग देना चाहिए।
उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारियाँ साझा की तथा विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के अत्यंत तार्किक और प्रेरणादायक उत्तर दिए। यह कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। यह शिविर विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, अनुशासन और समाजसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष तुलाराम साहू, विद्यालय के प्राचार्य विद्याधर चौहान, गाँव के गणमान्य नागरिक फागुलाल साहू, कपिल देव मिरी, राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी सहसराम साहू, आदर्श महिला महाविद्यालय के वर्तमान कार्यक्रम अधिकारी कमलकांत यादव, आदर्श ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंद के कार्यक्रम अधिकारी गोपाल प्रसाद साहू, सहायक कार्यक्रम अधिकारी विक्रम कुर्रे एवं विनोद कुमार खांडे, विद्यालय के अन्य शिक्षक–शिक्षिकाएँ तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...