2 सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत: पेंड्रा में टैंकर ने मोपेड का मारी टक्कर; रायगढ़ में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक में घुसी ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

शुक्रवार को 2 बड़े सड़क हादसों में छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की मौत हो गई। पेंड्रा में जहां एक मोपेड पर 4 लोग सवार थे जिन्हें रॉन्ग साइड से आ रही टैंकर ने टक्कर मार दी। इसमें 3 लोगों की जान चली गई। वहीं रायगढ़ के 3 लोगों की मौत ओडिशा के बरगढ़ में हुई है। तीनों एक ही परिवार के थे।

छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 6 की मौत हो गई, 3 घायलों का इलाज जारी है।

जानिए दोनों हादसे विस्तार से

पेंड्रा – एक मोपेड में 4 लोग हादसे का शिकार

पेंड्रा में पटियाला हाउस के पास बिलासपुर रोड पर टैंकर ने मोपेड को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोपेड सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक और महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

टैंकर से टक्कर के बाद सड़क पर दोनों युवकों की बॉडी और घायल महिला।

बताया जा रहा है कि, एक ही मोपेड पर 2 महिला और 2 पुरुष सवार होकर पेंड्रा की तरफ जा रहे थे। वहीं जिस टैंकर ने टक्कर मारी वह पेट्रोल लोडेड थी और रॉन्ग साइड से आ रही थी। युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक कोलबीरा और सोनबचरवार गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस हिरासत में टैंकर चालक

पेंड्रा थाना के टीआई जी पी बंजारे ने बताया कि बसंतपुर रोड पर टैंकर और मोपेड की टक्कर की सूचना मिली है। मोपेड पर चार लोग सवार थे। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

रायगढ़ से ओडिशा की ओर निकली स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से जा भिड़ी, इसमें 3 लोगों की जान चली गई।



चार दिन पहले भी हुआ था हादसा

इससे चार दिन पहले भी पेंड्रा में एक सड़क हादसा हुआ था। तेज रफ्तार पिकअप ने युवा व्यवसायी अंकित अग्रवाल की बाइक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में अंकित की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी हिमानी अग्रवाल का इलाज जारी है।

दूसरा मामला, रायगढ़ के 3 लोगों की गई जान

रायगढ़ के 3 लोगों की जान ओडिशा में एक सड़क हादसे गई। जानकारी के मुताबिक, तमनार थाना इलाके के ग्राम झिकाबहाल गांव का रहने वाला नेमिश बेहरा (35) अपने ससुराल जा रहा था। स्कॉर्पियो में उसके साथ उसकी पत्नी और 2 बच्चे सवार थे। वहीं गाड़ी ड्राइवर चला रहा था।

इसी दौरान दोपहर में ओडिशा के बरगढ़ सोहेला ब्लॉक के सनजोर के रास्ते पर खड़े ट्रक से स्कॉर्पियो पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार नेमिश बेहरा की पत्नी, एक बच्चा और ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। वहीं, नेमिश बेहरा और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए ।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...