जल्द होगा पंचायत चुनाव जिला प्रशासन तैयारी में जुटी!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़ बिलाईगढ़

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु चुनाव प्रशिक्षण आयोजित

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 23 दिसंबर 2024/नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन चुनाव–2025 को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी शुरू हो गई है। मतदान दल का प्रारंभिक प्रशिक्षण शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमकेला में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस चुनाव कार्य के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमकेला में 1379 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वर्तमान में चुनाव कार्य को लेकर तिथिवार प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। तहसीलदार शनिराम पैकरा ने कहा कि निर्वाचन महत्वपूर्ण कार्य है। इसे गंभीरता से लेते हुए कार्य करें। मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसे सावधानी पूर्वक समझते हुए ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि यह निर्वाचन के प्रशिक्षण का प्रथम चरण है। उन्होंने मतदान दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारी को उनके कार्य व दायित्व के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कार्य का सफलतापूर्वक संपादन करने के लिए पूरी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने कहा।



इस अवसर पर तहसीलदार शनिराम पैकरा , कोमल प्रसाद साहू, बीईओ नरेन्द्र कुमार जांगड़े, अनिल कुमार सोनवानी, चक्रधर पटेल, मोहन लाल पटेल प्राचार्य,कन्या शाला बरमकेला,मास्टर ट्रेनर्स पवन कुमार नायक, दयासागर प्रधान, राजकुमार पटेल ,नरेश चंद्र प्रधान, डोलामणी मालाकार, अगनलाल चौहान, किशोर कुमार पटेल, बुद्धदेव मिश्रा, पवित्र मोहन पाणिग्राही  एवं नोडल अधिकारी नरेश चंद्र चौहान प्रशिक्षण का संचालन लक्ष्मी नारायण पटेल एवं अन्य प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...