कांकेर में रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो ने दो बाइक सवारों को बुरी तरह कुचला, पांच स्टूडेंट्स की मौत

खबर को शेयर करे।।।।

Kanker Road Accident : छत्तीसगढ़ के कांकेर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर है. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक सवार स्टूडेंट्स बुरी तरह रौंदा है. इस दौरान पांच बाइक सवार छात्र-छात्राओं की मौत हो गई.

दर्दनाक हादसा :  तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक सवारों को बुरी तरह कुचला, 5 लोगों की मौके पर मौत.

आप तक छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Breaking News : छत्तीसगढ़ के कांकेर में बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है. बता दें, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक सवारों को बुरी तरह से कुचला है. इस बीच दोनों बाइक में सवार 5 छात्र-छात्राओं की मौके पर मौत हो गई. कांकेर के भानुप्रतापपुर अंतागढ़ मार्ग में खंडी नदी के पास यह दुर्घटना हुई है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का मामला है. ये सड़क हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे का बताया जा रहा है. 

मृतक के परिजनों में हड़कंप:                                   घटना स्थल पर मौजूद लोगों की मानें, तो सभी मृतक छात्र कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे. पांच मृतकों में तीन छात्र और दो छात्राएं शामिल हैं. जैसे ही सड़क हादसे की खबर मृतक छात्रों के परिजनों को मिली, तो हड़कंप मच गया. वहीं, मृत छात्र-छात्राओं के कॉलेज में शोक की लहर छा गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच करने में जुटी है. 

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...