EVM नहीं बैलेट पेपर से होगा छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय, पंचायत का चुनाव

खबर को शेयर करे।।।।


CG Election: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि इस बार का नगर निकाय चुनाव बैलट पेपर से करवाया जाएगा. नगरीय निकाय चुनाव को लेकर के नियमों में परिवर्तन हुआ है. साथ ही सरकार की मंशा है कि राज्य में होने वाले बोर्ड एग्जाम से पहले नगर निकाय चुनाव को पूरा कर लिया जाए ताकि किसी तरह से कोई परीक्षा प्रभावित न हो.

आप तक छत्तीसगढ़

 छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव  में नगरीय निकाय और पंचायत का चुनाव बैलट पेपर (Ballot Paper) से होगा. बोर्ड एग्जाम से पहले होंगे नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कराए जाएंगे. नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि 7 जनवरी के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है. EVM मशीन की तैयारी में समय लग रहा था, इसलिए बैलट पेपर से चुनाव का निर्णय किया गया है. चुनाव आयोग तैयारी कर रहा है. नियमों में परिवर्तन हुआ है, आरक्षण की प्रक्रिया हो रही है. सरकार की मंशा है कि राज्य में होने वाले बोर्ड एग्जाम से पहले नगर निकाय चुनाव को पूरा कर लिया जाए ताकि किसी तरह से कोई परीक्षा प्रभावित न हो सरकार जल्द से जल्द चुनाव करने प्रतिबद्ध है. मंत्री अरुण साव ने बताया कि आरक्षण की प्रक्रिया और महापौर के लिए 7 तारीख निर्धारित की है. जैसे ही आरक्षण की प्रक्रिया समाप्त होगी, चुनाव आयोग को उसको सूचना भेजी जाएगी.।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...