नगर पंचायत सरसीवा की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर..!

खबर को शेयर करे।।।।

सीएमओ राकेश कुमार साहू की अगुवाई में कार्रवाई, खाली मकान व बाउंड्रीवाल हटाकर भूमि कराई गई मुक्त

SARANGARH BILAIGARH :, 2 अप्रैल 2026। नगर पंचायत सरसीवा में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुधवार को हटाया गया। यह कार्रवाई मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश कुमार साहू के नेतृत्व में पेंड्रावन रोड से गौठान पहुंच मार्ग पर प्रस्तावित सीसी रोड निर्माण स्थल पर की गई।

कार्रवाई के दौरान एक खाली मकान, एक रिक्त भूमि तथा सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल से सटी अवैध बाउंड्रीवाल को हटाते हुए शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान उप अभियंता सत्यप्रकाश मधुकर, नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस बल एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

नगर पंचायत द्वारा कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर भविष्य में उद्यान एवं नवीन कार्यालय भवन निर्माण की योजना है। अतिक्रमण हटने के बाद अब स्थल को पूरी तरह खाली कर लिया गया है, जिससे सीसी रोड निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सकेगा।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न करें और नगर के विकास कार्यों में सहयोग दें।

उल्लेखनीय है कि गौठान के पास ही जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण हो चुका है। वहीं, नगर पंचायत द्वारा कचरा प्रसंस्करण केंद्र (एमआरएफ कम्पोस्ट प्लांट) स्थापित करने की भी योजना है। फिलहाल नगर पंचायत का कार्यालय वार्ड क्रमांक 9 स्थित पुराने स्कूल भवन में अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...