छत्तीसगढ़’ मुंगेली जिले में गिरी चिमनी, दबे मजदूरों को निकालने में जुटा प्रशासन, दो को अस्पताल पहुंचाया

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में एक चिमनी गिरने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए. प्रशासन उन्हें बचाने के लिए काम कर रहा है. पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं.

आप तक छत्तीसगढ़

Mungeli Accident: छत्तीसगढ़ में मुंगेली जिले में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. यहां एक चिमनी के गिरने से उसमें कई मजदूर दब गए. दबे मजदूरों को निकालने में प्रशासन जुटा हुआ है. वहां से दो मजदूरों को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल में दाखिल कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर दबे मजदूरों को निकालने में जुटी है.

पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक फैक्टरी में चिमनी गिरने से दो मजदूर घायल हो गए वहीं कई अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. छत्तीसगढ़ के मुंगेली में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में गुरुवार दोपहर में यह हादसा हुआ. निर्माणाधीन चिमनी गिरने से 30 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है.

जिले के पुलिस अधीक्षक ने दिया अपडेट

पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम कर रही हैं.  पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल दो मजदूरों को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुंगेली जिले के एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि अब तक दो घायल मजदूरों को बचाया गया है और उन्हें बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि इमारत के मलबे में कई और मजदूर फंसे हुए हैं और उन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं ।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...