छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के विद्यालय में छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, स्कूल अधीक्षक सस्पेंड ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़ न्यूज: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक सरकारी विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया है. नवजात बच्ची की हालत गंभीर है. छात्रावास की अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है. 

आप तक छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले स्थित सरकारी आवासीय विद्यालय की 11वीं कक्षा की छात्रा द्वारा बच्ची को जन्म देने का मामला सामने आने के बाद स्कूल की अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी,

अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने गर्भावस्था के सातवें या आठवें महीने में बच्ची को जन्म दिया और नवजात की हालत गंभीर है. उन्होंने बताया कि पोड़ी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को यह मामला उस दौरान सामने आया था जब छात्रावास की अधीक्षक जय कुमारी रात्रे को सूचना मिली कि 17 वर्षीय एक छात्रा बीमार है.

इस छात्रावास सह विद्यालय का संचालन आदिवासी विकास विभाग द्वारा किया जाता है. छात्रावास की अन्य छात्राओं ने अधीक्षक को बताया कि छात्रा सोमवार देर रात से ही उल्टी कर रही थी. अधीक्षक केअनुसार, नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई देने के बाद तलाश किये जाने पर परिसर में वह पाई गई

अधिकारी ने बताया कि तबीयत खराब होने पर छात्रा को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने स्वीकार किया कि उसने सोमवार देर रात बच्ची को जन्म दिया था जिसके बाद बच्ची को शौचालय की खिड़की से बाहर फेंक दिया था. कोरबा के जिलाधिकारी अजीत वसंत ने बताया कि छात्रावास की अधीक्षक को कथित लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है क्योंकि उसे छात्रा के गर्भवती होने का पता ही नहीं चला. उन्होंने स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विभाग को जांच करने के आदेश दिए हैं.

कोरबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बाल चिकित्सक डॉ. राकेश वर्मा ने बताया, ‘‘बच्ची को गंभीर नवजात शिशु देखभाल वार्ड में भर्ती कराया गया है. उसके बाएं फेफड़े पर चोट के निशान हैं. बच्ची की हालत गंभीर है.’’।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...