चुनाव प्रचार में लगे पिकअप ने ग्रामीण को कुचलाः रायगढ़ में घर के बाहर गली में सोया था युवक, मौके पर मौत ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पंचायत चुनाव के प्रचार-प्रसार में लगे पिकअप ने घर के बाहर सो रहे ग्रामीण को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, सराईपाली निवासी गंगाराम राठिया पिता पलटन राठिया (36) रविवार की रात करीब साढ़े 7 बजे अपने घर के बाहर गली में सोया था। चुनाव प्रचार के लिए लगे पिकअप ने उसे रौंद दिया।

डीडीसी के पक्ष में कर रहे थे प्रचार

घटना के बाद आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई, तो काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पिकअप के जरिए डीडीसी के पक्ष में प्रचार किया जा रहा था। उसमें डीजे साउंड बॉक्स भी लगा था।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना के बाद मामले की सूचना पूंजीपथरा पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया। फिलहाल, पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच कर रही है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...