भाजपा की इशारो पर काम करना बंद करें कलेक्टर – “कांग्रेस ।

खबर को शेयर करे।।।।


सारंगढ़ – कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर जमकर भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर बरसे और कहा एक एक अपमान हम देख रहे और सह भी रहे जिस तरह से जन प्रतिनिधियों का अपमान कर रही उसे नही भूलेगी दरसल मामला आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले मे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुचे थे शासकीय कार्यक्रम था लेकिन कई स्थानीय जन प्रतिनिधि को नेवता तक नही दिया गया उसको लेकर कांग्रेस ने प्रेस वार्ता की.

आप तक छत्तीसगढ़


सारंगढ़ बिलाईगढ़

अरुण मालाकार ( कांग्रेस जिला अध्यक्ष )- भाजपा और विष्णु देव सरकार की ताना साही है नगर के लिए प्रमुख होते है नगर पालिका अध्यक्ष और ऐसे जन प्रतिनिधि का अपमान भाजपा कर रही! भाजपा सुशासन और सवैधानिक पार्टी अपने आप को कहती है लेकिन उनका रीती नीति देखिये प्रोटोकाल तक भूल गई है सत्ता के नशे सब कुछ भूल गई है नगर मे आगमन हुआ कई कार्यों का भूमि पूजन किया गया लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे का नाम आमंत्रण और शिलान्यास से हटाना उनकी मानसिकता को दर्शाता है साथ ही जिला मे दो दो विधायक है जिन्हे उद्बोधन के लिए भी नही दिया गया और जिस विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करने मुख्यमंत्री जी पहुचे थे ओ कांग्रेस शासन काल मे प्रस्तावित था हम सबको उम्मीद थी की विकास की सौगात देंगे लेकिन झुनझुना पकड़ा दिया गया और कलेक्टर साहब को भी शोभा नही देता जिला प्रशासन भी भाजपाइयों के कहने पे लगातार अपमान कर रही है ये मत भूले सत्ता आएंगे जाएगी हम हर एक अपमान का का बदला लेंगे सडक की लड़ाई लड़नी पड़े तो लड़ेंगे ।




सूरज तिवारी (कांग्रेस वरिष्ठ नेता )- भाजपा के इशारे पर जिला प्रशासन जो काम कर रही है उसकी हम कड़ी निंदा करते है जहाँ भी भूमि पूजन होता है या शिला न्यास होता है उसमे वहां के स्थानीय जन प्रतिनिधि का नाम रहता है आप सबको याद दिला दू नया रायपुर मे भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम था जिसमे दो सरपंच का नाम ससम्मान के साथ स्थान दिया गया था मंच मे भी स्थान दिया गया था लेकिन सारंगढ़ मे खूब अपमान किया जा रहा जन प्रतिनिधियों का जिसकी हम सब कांग्रेस दल कड़ी निंदा करते है मुख्यमंत्री ने मंच से अपने उद्बोधन मे बाकायदा नाम लिया बहुत सुलझे नेता है ओ बखूबी समझते है नाम लिया लेकिन यहाँ भाजपा के कुछ नेताओं ने कलेक्टर पर दबाव बनाकर काम कर रही जो बहुत ही निंदनीय है ।


शुभम भाजपाई ( कांग्रेस युवा नेता )- नगर पालिका अध्यक्ष का नाम को जान बुछकर भाजपा के नेताओं के कहने पर काटा जा रहा है सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कलेक्टर धर्मेश साहू कलेक्टर पद छोड़कर भाजपा का दामन थाम ले और करते रहे काम कलेक्टर साहब ये मत भूले नगर पालिका, जनपद पंचायत, और विधानसभा मे हमारी काबिज है और आने वाले चुनाव मे भी जीत कर आ रहे एक एक अपमान का बदला लिया जायेगा ।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...