रायपुर शहर से पुलिस ने 2 हजार लोगों को उठाया, क्या है छत्तीसगढ़ पुलिस का ऑपरेशन ‘पहचान’ ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने शहर से 2 हजार लोगों को उठाया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. निकाय चुनाव के तहत पुलिस अलर्ट है.

Raipur News: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट दिख रही है. रायपुर पुलिस ने आज सुबह शहर से करीब 2 हजार संदेहियों को उठाया है, बताया जा रहा है कि यह सभी लोग दूसरे राज्यों के हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है, क्योंकि इनमें से कई घुसपैठिए भी हो सकते हैं, पुलिस ने रायपुर शहर के अलग-अलग हिस्सों से इन सभी को उठाया और बस में बैठाकर पुलिस लाइन लाया गया, जहां सभी से एक-एक करके पूछताछ की जा रही है, बताया जा रहा है कि इनमें से कई लोगों के पास शहर में रहने का क्या रीजन है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं, यह कार्रवाई निकाय चुनाव के चलते ही जा रही है.

रायपुर पुलिस कर रही वेरिफिकेशन

दरअसल, बताया जा रहा है कि रायपुर पुलिस ने ऐसे लोगों को उठाया है, जिन्होंने पुलिस थानों में अपनी मुसाफिरी दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन वह लंबे समय से शहर में रह रहे थे, जिनमें जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, नार्थ ईस्ट, बिहार और यूपी समेत कई राज्यों के लोग हैं, इनमें से कुछ लोग तो नेपाल के जरिए भारत में आए हैं, जबकि कुछ नेपाली भी बताए जा रहे हैं. पुलिस सभी संदेहियों का डेटा मेच करा रही है, क्योंकि इनमें से कई लोगों को डेटा मेच नहीं होने की बात सामने भी आई है, ऐसे में वह जिस राज्य से जुड़े होंगे इसकी जानकारी उस राज्य की पुलिस को दी जाएगी. रायपुर पुलिस का कहना है कि बाहरी संदिग्ध लोगों का वेरिफिकेशन कराया जा रहा है, जो भी संदिग्ध नजर आ रहे हैं उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

रायपुर में 2 हजार से ज्यादा बाहरी

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी है, जिसमें फिलहाल पुलिस ने 2 हजार ऐसे लोगों को चिन्हिंत किया है जो लंबे समय से शहर में रह रहे थे, हालांकि इनमें से कुछ कामकाजी भी हो सकते हैं, लेकिन पुलिस उनकी जांच-पड़ताल में लगी है. रायपुर नगर निगम है, ऐसे में यहां चुनाव के मद्देनजर पुलिस अलर्ट नजर आ रही है, पुलिस सभी इलाकों में भी जांच पड़ताल कर रही है, इसके अलावा रायपुर के जो असंवेदनशील इलाके हैं, वहां भी पुलिस अलर्ट है.

बताया जा रहा है कि रायपुर के अलावा छत्तीसगढ़ के दूसरे बड़े शहरों में भी इस तरह की कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें बिलासपुर, दुर्ग और भिलाई भी शामिल है, क्योंकि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का ऐलान होने के बाद फिलहाल पूरे राज्य में आचार संहिता भी लागू है. ।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...