महासमुंद में सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई बस, 43 यात्री घायल, एक बच्ची की मौत ।

खबर को शेयर करे।।।।

Mahasamund Bus Collides With Truck : दुर्ग से पुरी की ओर जा रही एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरा गई. इस दौरान बस में सवार 43 यात्रियों के घायल होने की खबर है.

आप तक छत्तीसगढ़

आप तक छत्तीसगढ़ न्यूज: छत्तीसगढ़ के महासमुंद के घंटेश्वरी मंदिर से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरा गई. इस दौरान बस में सवार करीब 43 यात्री घायल हुए हैं. वहीं, एक बच्ची की मौत हो गई है. ये यात्री बस दुर्ग से पुरी जा रही थी. नेशनल हाईवे 53 पर सरायपाली के घंटेश्वरी मंदिर के पास हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई

क्या लापरवाही है हादसे की वजह ?
बस नंबर CG 23 N 2400 खड़े ट्रक से टकराई है. इस सड़क हादसे में करीब 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. ये घटना शुक्रवार सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है. बता दें, नेशनल हाईवे में करीब दो दिनों से खराब हालत में ये ट्रक खड़ा था. ट्रक का नंबर RJ 17 GA 5673 है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या लापरवाही की वजह से यह सड़क हादसा हुआ है. आखिर हाईवे पर खड़े ट्रक को क्यों नहीं हटाया गया?

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...