पिकअप सहित 40 बोरी अवैध धान जप्त ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जनवरी 2025/कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर विद्यानंद पटेल, तरुण नायक एवं मंडी सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बर्मन के द्वारा अवैध धान परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए गुरुवार को पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 AC 1721 एवं उसमें लोड 40 बोरी धान, कोचिया संदीप अग्रवाल (भोजपुर) से जप्त किया गया। पूछताछ में संदीप अग्रवाल द्वारा कुबूल किया गया कि वह धान नंदू बरेठा ग्राम सुलोनी से 2100 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदी कर अपने भोजपुर गोदाम लेकर जा रहा है, परन्तु उनके द्वारा कोई वैध मंडी सौदा पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। किसी भी प्रकार का मंडी संबंधित वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण धान की जप्ती की गई।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...