सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही  दो आरोपी गिरफ्तार
02 नग मोबाइल के साथ नगद 8240 /रूपये जप्त ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़


श्रीमान  पुलिस अधीक्षक महोदय  श्री पुष्कर शर्मा के जुआ, सट्टा के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली व  साइबर सेल की सयुंक्त टीम द्वारा सट्टा/जुआ पर रोक लगाने हेतु अभियान चलाकर सटोरियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई |

सारंगढ़ बिलाईगढ़


थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के अपराध क्रमांक 34/2025 धारा- 6, 7 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022  में आरोपी 01. रमन निषाद पिता स्वं. राजकुमार निषाद उम्र 21 वर्ष साकिन फुलझरियापारा सांरगढ थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ जिला सांरगढ – बिलाईगढ 02. राजेन्द्र निषाद पिता स्वं. कार्तिक राम निषाद उम्र 39 वर्ष साकिन रेंजरपारा सांरगढ सिटी कोतवाली सारंगढ़ जिला सांरगढ – बिलाईगढ के सम्बन्ध मे जरिये मुखबिर से सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल सारंगढ मुडा तालाब पार मंच के पास  मोबाईल के मध्यम से सट्टा लिखते उक्त आरोपियों के विरुद्ध  कार्यवाही की गई ।

आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल मे विभिन्न अंको मे सट्टा पट्टी लिखा हुआ 09 पेज, 02 नग पेपर पेड, पेन  व  नगदी रकम 8240/रू एवं जुमला किमती 28240/रू को मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया एवं 01 आरोपी फरार है |


उक्त कार्यवाही में  सारंगढ़ पुलिस व साइबर सेल की प्रमुख भूमिका रही।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...