Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का टूटा रिकॉर्ड, 145 लाख मीट्रिक की हुई खरीदी, जानें कब तक किसान बेच सकेंगे अपना धान ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन के पार हो गया है. इस साल 25 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचा है. वहीं किसानों को 29 हजार 599 करोड़ रुपये का भुगतान हो गया है.

Dhan Kharidi 2025 in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सिलसिला जारी है. प्रदेश में 14 नवम्बर से धान खरीदी की जा रही है. अब तक धान खरीदी में पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया है. पिछले साल 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी, लेकिन इस साल 24 जनवरी तक 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो गई है.

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 25 लाख 13 हजार किसान धान बेच चुके हैं. धान खरीदी के एवज में बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत किसानों को 29 हजार 599 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है


Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का टूटा रिकॉर्ड, 145 लाख मीट्रिक की हुई खरीदी, जानें कब तक किसान बेच सकेंगे अपना धान


छत्तीसगढ़ में कब तक होगी धान की खरीदी
धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी से धान का उठाव किया जा रहा है. अभी तक 110 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है. वहीं 87 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 31 जनवरी, 2025 तक चलेगी.

धान विक्रय के लिए टोकन की सुविधा
छत्तीसगढ़ में पंजीकृत किसानों को धान बेचने के लिए ऑनलाइन एप्प  के जरिए टोकन की सुविधा दी गई है. इसके अलावा उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है. किसान सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते हैं.

बता दें कि खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, जिसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल हुए हैं. इस साल 2739 उपार्जन केन्द्रों पर 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान लगाया गया है. वहीं राज्य सरकार की ओर से जारी समर्थन मूल्य की तहत 24 जनवरी तक 30 हजार 762 किसानों से 1.41 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है. इसके लिए 58 हजार 997 टोकन जारी किए गए थे ।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...