बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को किया ढेर, सुबह से जारी एनकाउंटर, 2 जवान शहीद ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में करीब 10 दिन पहले भी नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी जिसमें सुरक्षा बलों को सफलता भी हासिल हुई थी. एकबार फिर रविवार को मुठभेड़ चल रहा है.

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार सुबह से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. यह मुठभेड़ इंद्रावती टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क इलाके में चल रही है. नक्सलियों के खिलाफ अभियान में डीआरजी और एसटीफ की टीम लगी हुई है जिन्हें इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी. बीजापुर के एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. अब तक नक्सलियों से ऑटोमेटिक हथियार समेत कई सामान बरामद किए गए हैं.

बस्तर पुलिस ने बताया कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के अंतर्गत आने वाले जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं. तलाशी अभियान अभी जारी है. ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है. बस्तर पुलिस ने पुष्टि की कि मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं और दो जवान घायल हैं.

घायल जवानों को भेजा गया अस्पताल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों का लगातार अभियान जारी है. यह मुठभेड़ सुबह 8 बजे से चल रही है. जिसे इलाके में चल रही है वह महाराष्ट्र की सीमा से सटा हुआ है. मुठभेड़ में जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है. पूरे इलाके में इस वक्त गोलियों के चलने की आवाज आ रही है.

8 दिन पहले भी हुई थी कार्रवाई

अभी कुछ दिन पहले ही बीजापुर के जंगल में मुठभेड़ हुई थी उस दिन भी 12 नक्सलियों को मार गिराया गया था. मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया था कि सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के बड़े कैडर को घेरकर कार्रवाई शुरू की थी. इसमें डीआरडी, एसटीएफ, कोबरा 2022 और सीआरपीएफ 222 बटालियन की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया था ।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...