03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी में पूर्व में शामिल 01 आरोपी को सरिया पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़



प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी का नाम पता बिनोद खड़िया पिता हलधर खड़िया उर्फ गंगाधर उम्र 27 वर्ष साकिन कुसुमडीह थाना अंबाभीना जिला बरगढ़ (ओडिसा)

जप्ती – एक नग मोबाईल फोन

मामले का संक्षिप्त विवरण

सारंगढ़-बिलाईगढ़ // पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ (श्री पुष्कर शर्मा) के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ (श्रीमती निनिषा पाण्डेय) एवं श्रीमान् उप पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ (श्री अविनाश मिश्रा) के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 25.10.2024 को मुखबीर की सुचना पर 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी में पूर्व में शामिल 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।


प्रकरण में दिनांक 25.1.2025 को जरिये घटनास्थल थाना सरिया के सामने मेन रोड पर एक ब्रोन्ज रंग का होण्डा एक्टीवा वाहन क० सी०जी० 13 व्ही० 7211 में आरोपीयान 1. राजीव नायर पिता स्व० शिवशंकर नायर उर्फ कृष्णन शिवन नायर उम्र 36 वर्ष साकिन एमआईजी 2ए/47 बड़ा बस्ती, विनायक नगर, आदर्श पब्लिक स्कूल के पास, पेड़गंत्याड़ा, विशाखापट्टनम (आन्ध्रप्रदेश) हाल मुकाम खरसिया जिला रायगढ़ (छ०ग०) 2 प्रकाश यादव पिता अशोक यादव उम्र 24 वर्ष साकिन सोनिया नगर, कोतरा मार्ग, थाना सिटी कोतवाली रायगढ़, जिला रायगढ़ (छ०ग०) के उपरोक्त वाहन में सवार होकर 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा विकी हेतु तस्करी करते मिले थे।

मौके पर आरोपीयों के विरूद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के विधिवत् कार्यवाही कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपीयों के मेमोरेंडम के आधार पर उसके साथी एवं उसे गांजा सप्लाई बिक्री करने वाले आरोपी की जानकारी एकत्र कर चैन जोड़ते हुए मुखबिर की सूचना पर अन्य संलिप्त आरोपी बिनोद खड़िया पिता हलधर खड़िया उर्फ गंगाधर उम्र 27 वर्ष साकिन कुसुमडीह थाना अंबाभौना जिला बरगढ़ (ओडिसा) को उसके सकुनत से पकड़ा गया है। प्रकरण में उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध सबुत पाये जाने से उसें आज दिनांक 29.01.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी स०उ०नि० टीकाराम खटकर, सुमन कुमार चौहान, प्र०आर० ताराचंद रातड़े, भुवनेश्वर पण्डा, आरक्षक दिलीप स्नेही सायबर सेल प्रभारी स०उ०नि० रामकुमार मानिकपुरी, का सराहनीय योगदान रहा।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...