“युवा जोश के साथ संगठन की कमान—अमित तिवारी (रिंकू) बने भाजपा जिला महामंत्री”

खबर को शेयर करे।।।।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की स्वीकृति के बाद जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल द्वारा घोषित सूची में कुल 18 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें से दो महामंत्रियों में से एक पदभार अमित तिवारी को सौंपा गया है, जिन्हें जिले के सबसे सक्रिय और जनप्रिय नेताओं में गिना जाता है।

जिम्मेदारी मिलने पर अमित तिवारी ने कहा –
“प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर मैं हमेशा खरा उतरूंगा। संगठन की मजबूती और आने वाले चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए मैं पूरी निष्ठा से काम करूंगा। पार्टी की बुनियाद को और मजबूत बनाना मेरा पहला लक्ष्य होगा।”

स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में अमित तिवारी के महामंत्री बनने की खुशी साफ देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि उनकी जमीनी पकड़, मिलनसार स्वभाव और सक्रियता संगठन को नई दिशा देने में सहायक होगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल ने भी नए महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में यह टीम भाजपा की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति का केंद्र बनेगी।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...