शराब परिवहन पर  थाना डोंगरीपाली की बडी कार्यवाही ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़


सारंगढ़ बिलाईगढ़

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्रीमती निमिषा पांडेय एवं श्रीमान् उप पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 30.01.2025 को मुखबीर की सुचना पर 50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं मोटर सायकल क्रमांक  CG 13 AZ 7290 को डोंगरीपाली पुलिस द्वारा जप्त कर आरोपी प्रमोद चौहान पिता हलधर चौहान उम्र 27 साल साकिन घोघरा थाना डोंगरीपाली जिला सारंगढ बिलाईगढ छ0ग0 के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।



प्रकरण मे दिनांक 30/01/2025 को मुखबीरके जरिए सूचना मिली कि एक लाल काला मो0सा0 क्रमांक CG 13 AZ 7290  में एक आदमी अवैध रूप से कच्ची महुंआ शराब प्लास्टिक बोरी में भरकर मोटर सायकल के टंकी में रखकर ग्राम घोघरा से ग्राम बनहर की ओर कच्ची रास्ते से आ रहा कि सूचना पर थाना प्रभारी अमृत भार्गव के हमराह आर0 207, 174 के साथ ग्राम बनहर मेन रोड ग्राम विष्णुपाली के पास गवाहों राजेश सागर एवं गोकुल सागर को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर तथा नोटिस देकर विष्णुपाली मोड के पास सूचना मिला मो0सा0 के आने का इंताजार किया कुछ देर बाद मुखबीर के बताये मोटर सायकल आते दिखा जिसे रोककर मोटर सायकल चालक का नाम पता पुछने पर अपना नाम प्रमोद चौहान पिता हलधर चौहान साकिन घोघरा का रहने वाला बताया तलाशी का प्रयोजन बताकर वाहन चालक के मोटर सायकल क्रमांक CG 13 AZ 7290 की तलाशी गवाहो के समक्ष लिया जो मोटर सायकल के तेल टंकी के ऊपर रखा एक पीला रंग के प्लास्टिक बोरी में भरा सफेद मजबूत पन्नी में पेक किया 50 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 5000 रू एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 13 AZ 7290 किमती 60000 रू जुमला 65000 रूपये को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी प्रमोद चौहान पिता हलधर चौहान उम्र 27 साल सा0 घोघरा थाना डोंगरीपाली जिला सारंगढ बिलाईगढ का कृत्य धारा 34 (2) 59(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से मौके पर दिनांक 30/01/2025 के 14/35 बजे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया जप्त शराब मोटर सायकल एवं आरोपी को थाना लाया असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर आरोपी को न्यायीक रिमाण्ड पर भेजा गया।


उपरोक्त कार्यवाही में थाना डोंगरीपाली के थाना प्रभारी उ.नि. अमृत भार्गव , प्र.आर. बुधराम बंजारे, आरक्षक अरविंद सिदार, आरक्षक रामजी लाल सारथी व समस्त थाना स्टाफ डोंगरीपाली का विशेष योगदान रहा।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...