सेंट्रल GST के अफसरों ने कारोबारी से की थी लाखों की डिमांड, CBI ने जाल बिछाकर ऐसे किया गिरफ्तार ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

GST Scam in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों ने कारोबारी से 34 लाख रुपये रिश्वत की डिमांड की थी. इसके बाद सीबीआई की टीम ने इन अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने इन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है ।

Raipur News: राजधानी रायपुर में  CBI ने सेंट्रल जीएसटी के दो अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने CGST के दो अधिकारियों को 5 लाख रुपये लेते हुए रंगों हाथ पकड़ा है. इस कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने CGST के अधीक्षक भरत सिंह और विनय राय गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उन्हें विशेष कोर्ट में पेशकर पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड पर लिया है.

सीबीआई ने ऐसे बिछाया जाल
दरअसल,  CBI की टीम ने CGST के दोनों अधिकारियों को देर रात तेलीबांधा इलाके में स्थित करेंसी टावर के पास जाल बिछाकर गिरफ्तार किया. इसके लिए सीबीआई की टीम ने पहले जाल बिछाया. टीम ने कारोबारी लाल चंद को 5 लाख रुपए केमिकल लगाकर दिया. इसके बाद  सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों को वीआईपी रोड में बुलाया, जहां पैसा लेते हुए रंगे हाथ सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने पूछताछ के लिए इन्हें 5 दिन की रिमांड पर लिया है. पूछताछ के लिए अन्य लोगों की भी तलब की जा सकती है. कोर्ट में इनकी अगली पेशी 5 फरवरी को की जाएगी.

जानिए क्या है पूरा मामला…
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्ग में लालचंद अठवानी की द वर्ल्ड ऑफ ब्यूटी के नाम से कंपनी है. यहां पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बीते 28 जनवरी को छापा मारा था. इस दौरान वहां मौजूद दस्तावजों को जब्त किया गया. दस्तावेज में खामियां पाईं गईं. इसके बाद सेंट्रल जीएसटी रायपुर के अधीक्षक भरत सिंह ने विनय राय के माध्यम से लाल चंद को केस को निपटाने के लिए ऑफर दिया गया. इस दौरान कारोबारी से लाल चंद से 34 लाख रुपए की डिमांड की गई.

सेंट्रल जीएसटी की टीम द्वारा मांगी गई 34 लाख की रकम से परेशान कारोबारी लाल चंद ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी. इसके बाद सीबीआई टीम ने  CGST के अधिकारियों  ट्रैप करने के लिए जाल बिछाया. फिर उन्हें कारोबारी लाल चंद के माध्यम से वीआईपी रोड में बुलाया, जहां पैसा लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया ।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...