कलेक्टर ने डबल केज व्हील वाहनों का सड़क में उपयोग पर लगाया प्रतिबंध : कार्यवाही के लिए अधिकारियों को दिए आदेश ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़



सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि डबल केज व्हील युक्त वाहनों के सड़कों पर आवागमन से सड़कों का अत्यधिक क्षरण होता है, जिसके परिणामस्वरूप सड़कें खराब हो जाती हैं तथा नवनिर्मित सड़कों को भी समय पूर्व मरम्मत की आवश्यकता पड़ती है।

ऐसे खराब सड़कों से दुर्घटना की संभावना एवं आमजन के लिए समस्या उत्पन्न होती है, जिससे शासन को न केवल वित्तीय हानि होती बल्कि शासन की छवि भी धूमिल होती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अंतर्गत सड़कों पर डबल केज व्हील युक्त वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाता है।

इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने इस आदेश को पालन करवाने और नियमानुसार कार्यवाही के लिए जिले के एसपी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, कार्यपालन अभियंता, लो.नि.वि. (भ/स), जिला परिवहन अधिकारी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम) सारंगढ़ और बिलाईगढ़, सभी तहसीलदार (कार्यपालिक दण्डाधिकारी), सभी थाना प्रभारी को आदेशित किया है।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...