ईवीएम के उपयोग के संबंध में मीडिया कार्यशाला सम्पन्न ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 फरवरी 2025/ को नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के उपयोग के संबंध में कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस के टंडन, ईडीएम गंगाधर विश्वकर्मा, विनोद बंजारे, जिला मास्टर ट्रेनर चूड़ामणि गोस्वामी, पत्रकार यशवंत सिंह ठाकुर, भरत अग्रवाल, ओंकार केशरवानी, देव कुमार जाटवर उपस्थित थे।


मास्टर ट्रेनर चूड़ामणि गोस्वामी ने जानकारी दी कि अभी भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कई नागरिकों को ईवीएम के उपयोग की जानकारी नहीं है। इसलिए सभी नागरिकों को मतदान की प्रक्रिया की सही जानकारी देना आवश्यक है। ताकि वे आगामी चुनावों में वे बिना किसी संकोच के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान ईवीएम के माध्यम से होगा। मतदाताओं को दोनों पदों के लिए अलग-अलग बटन दबाने होंगे। पहले अध्यक्ष पद के लिए बटन दबाने पर हल्की बीप की आवाज आएगी और पार्षद पद के लिए बटन दबाने पर लंबी बीप सुनाई देगी, जो इस बात का संकेत होगा कि मतदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...