सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बदहाल सड़कों को बजट 2026-27 में मिली बड़ी सौगात..!

खबर को शेयर करे।।।।

भाजपा नेता हरिनाथ खूंटे ने जताया सरकार का आभार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले की लंबे समय से जर्जर और बदहाल पड़ी सड़कों को बजट वर्ष 2026-27 में बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने जिले की कई महत्वपूर्ण सड़कों, पहुंच मार्गों तथा पुल-पुलिया निर्माण कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों सहित आम नागरिकों में खुशी का माहौल है।

भाजपा नेता हरिनाथ खूंटे ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विभिन्न ग्रामीण संपर्क मार्गों, मुख्य सड़कों और अधूरे पड़े पुल-पुलिया निर्माण कार्यों को बजट में प्राथमिकता के साथ शामिल किया गया है। इससे आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वर्षों से खराब सड़कों के कारण लोगों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। अब बजट में स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।

भाजपा नेता ने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने जिलेवासियों की ओर से सरकार के प्रति आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में जिले को और भी विकास कार्यों की सौगात मिलेगी।

जिले के नागरिकों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि बदहाल सड़कों से जल्द मुक्ति मिलेगी और विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...